ग्वालियर:मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के अगले वर्ष संभावित चुनावों को लेकर क्रियेटिव हाउस इस बार आरपार की लड़ाई लड़ेगा। अभी तक क्रियेटिव का 50 और व्हाईट हाउस का 50 प्रतिशत पदों पर कब्जा हैं। लेकिन इस बार क्रियेटिव हाउस की नजर चेंबर के सभी पदों को शत प्रतिशत जीतने की है। क्रियेटिव हाउस से जुड़े प्रमुख कर्ताधर्ता व पूर्व चेंबर अध्यक्ष विजय गोयल का भी यही मानना है।
विजय गोयल ने कहा कि क्रियेटिव हाउस के इस बार वह संयोजक नहीं है, सुरेश बंसल संयोजक है, वह उनके पूरी तरह से साथ हैं और मिलकर काम कर रहे हैं। विजय गोयल ने माना कि इस बार चुनाव में क्रियेटिव हाउस की संयोजक कमान भले ही सुरेश बंसल के हाथ में है, लेकिन हम उनके साथ खड़े हैं और हमारी कोशिश क्रियेटिव हाउस को सभी पदों पर जिताने की होगी।
विजय गोयल ने इस बात से इनकार किया कि वह कहीं और जा सकते हैं। गोयल ने कहा कि वह क्रियेटिव हाउस के फाउंडर सदस्य है और उनकी वफादारी पर शंका नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि उन्होंने क्रियेटिव हाउस को पल्लवित व पोषित किया है, अन्य हाउस में जाने की बात का कोई सवाल ही नहीं है।
