सीहोर रेलवे स्टेशन: कमाई में अव्वल; सुविधाओं में पिछड़ा

सीहोर। सीहोर रेलवे स्टेशन, जो पश्चिम रेलवे डिवीजन में नौवें स्थान पर सबसे अधिक कमाई करने वाला स्टेशन है, विभागीय उपेक्षा का शिकार है। स्टेशन ने 2024-25 में 14.27 करोड़ रुपये की आय दर्ज की, जिसमें आरक्षित यात्रियों से 7.65 करोड़ रुपये और अनारक्षित यात्रियों से 6.62 करोड़ रुपये का राजस्व शामिल है।

इसके बावजूद, स्टेशन पर यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ता है। प्लेटफार्म पर पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है और कोच डिस्प्ले बोर्ड भी सही जानकारी नहीं देते। इधर, ट्रेन का स्टापेज मात्र एक से दो सैकेंड का रहता है. ऐसे में यात्रियों को अपने कोच को खोजना और उसमें सवार होना टेढ़ी खीर साबित होता है. कोरोना काल में बंद हुई कई प्रमुख ट्रेनों का स्टॉपेज अब तक बहाल नहीं किया गया है। विशेष धार्मिक आयोजनों के दौरान स्टेशन पर भारी भीड़ होती है, लेकिन सामान्य दिनों में यात्री सुविधाओं का अभाव बना रहता है।

 

Next Post

देवास-भोपाल कॉरिडोर पर जेब ढीली हो रही पर सुविधाएँ नदारद

Mon May 12 , 2025
सीहोर। देवास-भोपाल कॉरिडोर पर तीन टोल प्लाजा से रोज लाखों की टोल वसूली होती है, लेकिन सड़क की स्थिति खस्ताहाल है। जगह-जगह शोल्डर धंसे हुए हैं और नाली निर्माण अधूरा है। वाहनों को साइड में खड़ा करना जोखिम भरा हो गया है। हाल ही में करणी सेना और टोल कर्मचारियों […]

You May Like