
इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 28 दिवसीय रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण ब्यूटी पार्लर में रोजगार का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता की अध्यक्षता में हुआ।
स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी एवं ट्रेनिंग- प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह प्रशिक्षण योजना विद्यार्थियों के लिए पूरी तरह नि:शुल्क है। प्रशिक्षण देने हेतु ब्यूटी पार्लर संचालिका श्रीमती सविता जैन और नेचरोपैथी व स्किन एस्थेटिक स्पेशलिस्ट डॉ. सबा खान को आमंत्रित किया गया।
अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. मेहता ने कहा कि विद्यार्थी अपने जुनून के अनुसार करियर चुनें और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें। वहीं डॉ. सबा खान ने बाल और चर्म की देखभाल को सुंदरता की धरोहर बताते हुए आधुनिक तकनीकों से इसके संरक्षण की बात कही।
वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अर्चना शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण मुख्यमंत्री की सीखो-कमाओ योजना के अनुरूप है और विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अग्रवाल ने किया तथा आभार डॉ. एकता मालोनिया ने व्यक्त किया। प्रशिक्षण के प्रथम दिन 150 से अधिक छात्राओं ने पंजीयन कराया।
