डायरेक्टर अर्बन ट्रांसपोर्ट ने किया ई-बस सेवा डिपो का निरीक्षण

ग्वालियर: दिल्ली से आए अर्बन ट्रांसपोर्ट के डायरेक्टर भानूप्रताप सिंह भदौरिया ने ग्वालियर में ई-बस सेवा के लिए तैयार किए जा रहे बुनियादी ढांचे का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माण कार्य जून तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि आमजन को जल्द से जल्द इन बसों की सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त मुनीश सिकरवार, भवन अधिकारी पवन शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान डायरेक्टर सबसे पहले रमौआ बस डिपो पहुँचे। यहाँ उन्होंने डिपो के ले-आउट, बसों के खड़े होने की व्यवस्था और चार्जिंग पॉइंट्स के डिजाइन का अवलोकन किया। इसके पश्चात उन्होंने आईएसबीटी बस स्टैंड पर बन रहे 40 ई-बस की क्षमता वाले विशेष डिपो का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की गति बढ़ाकर इसे जून माह तक हर हाल में पूरा करें तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए एवं डिपो में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और मेंटेनेंस एरिया को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप रखा जाए।

Next Post

अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा पर लगाए गंभीर आरोप, सॉलिसिटर जनरल से पारिवारिक संबंधों का हवाला देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई से हटने की मांग

Thu Apr 16 , 2026
नई दिल्ली | दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली हाईकोर्ट में एक बार फिर खुद अपनी दलीलें पेश करेंगे। केजरीवाल ने एक नया हलफनामा दाखिल किया है, जिसमें उन्होंने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। केजरीवाल का आरोप है कि जस्टिस शर्मा के दोनों […]

You May Like