सीहोर। देवास-भोपाल कॉरिडोर पर तीन टोल प्लाजा से रोज लाखों की टोल वसूली होती है, लेकिन सड़क की स्थिति खस्ताहाल है। जगह-जगह शोल्डर धंसे हुए हैं और नाली निर्माण अधूरा है। वाहनों को साइड में खड़ा करना जोखिम भरा हो गया है। हाल ही में करणी सेना और टोल कर्मचारियों में विवाद हो गया, जिसमें करणी सेना ने अपने कार्यकर्ता से दुर्व्यवहार का विरोध किया। संगठन का आरोप है कि टोल वसूली के बावजूद सुविधाओं का अभाव और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
इनका यह कहना है
जब इस संबंध में उमाशंकर पांडे से बात की गई तो उनका कहना है कि अमलाह टोल पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं के द्वारा कुछ विवाद हुआ है ऐसी जानकारी मुझे मिली है टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट होने की सूचना प्राप्त हुई है, आगे की जानकारी मुझे नहीं है
उमाशंकर पांडे टोल मैनेजमेंट
पुलिस द्वारा जांच चल रही है,टोल कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना हुई है अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
अमलाह चौकी प्रभारी चिन्मय मिश्र
