भोपाल। प्रदेश के कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देने के आदेश को लेकर मांग करते हुए प्रर्दशन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड आंदोलन के तहत इन कर्मचारियों ने एक सप्ताह में 5 हजार पोस्टकार्ड अलग-अलग जिलों से भेजे हैं. मप्र कर्मचारी मंच की अगुवाई में कर्मचारी अपनी मांगे रख रहे हैं. मंच के प्रांताध्यक्ष ने बताया कि पिछले 9 साल से कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ नहीं दिया जा रहा है. जिस कारण डेढ़ लाख कर्मचारी बिना पदोन्नति के लाभ के सेवानिवृत हो गए हैं. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने माह अप्रैल में घोषणा की थी कि शीघ्र ही पदोन्नति का लाभ देने के आदेश प्रसारित किए जाएंगे, लेकिन एक माह का समय निकल गया और इसपर अमल नहीं किया गया.
पोस्टकार्ड आंदोलन तेज; 9 साल से कर रहे पदोन्नति का इंतजार
