स्कूली बच्चों को वितरित की पाठ्य सामग्री

सीहोर. हैदराबाद राज्य आर्य सत्याग्रह व भोपाल राज्य विलीनीकरण आंदोलन के अग्रणी स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, पूर्व भोपाल राज्य विधानसभा के सचेतक, भोपाल राज्य की प्रथम आर्य कन्याशाला संस्थापक,जिले की पत्रकारिता के पितृपुरूष गांधीवादी स्व.हरिकृष्णसिंह मंत्री की 42 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किया गया. उनकी स्मृति में अनेक कार्यक्रम संपन्न हुए.

शनिवार को माध्यमिक शाला नई चंदेरी में पूर्व नपाध्यक्ष एवं समाज सेवी राकेश राय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को हिंदी, अंग्रेजी वर्णमाला टेबल चार्ट पेन कापी, पेसिल व पौष्टिक आहार का वितरित किया. श्री राय ने कहा कि श्री मंत्री का समूचा जीवन समाज के लिए प्रेरणास्पद रहा है.

कार्यक्रम का संचालन मंत्रीजी के पुत्र संतोष सिंह ने किया. आभार शिक्षिका रेखा सिंह ने माना. कार्यक्रम में धर्मेंद्र यादव जीपी यादव, आरती राठौर, अंबिका मेवाड़ा, सुनीता मेवाड़ा, रघुवर दयाल गोहिया, हरीश आर्य, आशीष गुप्ता, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश सोनी, वंदनवाला, बीईओ शशि सिंह, संतोष सिंह शामिल थे.

 

Next Post

जर्जर सड़क में खड़े होकर किया प्रदर्शन

Sun Jul 6 , 2025
सीहोर. कांग्रेस के पूर्व महासचिव पंकज शर्मा व कार्यकर्ताओं ने सीहोर-श्यामपुर मार्ग में हुए भारी भ्रष्टाचार के विरोध में इसमें बने बड़े-बड़े गड्ढों में खड़े होकर प्रदर्शन किया. इस मौके पर पंकज शर्मा ने कहा कि सड़क में हुए भ्रष्टाचार को लेकर वह पहले भी कई बार ज्ञापन और प्रदर्शन […]

You May Like