थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध शराब सहित आरोपी को पकड़ा

छतरपुर। नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस ने देरी रोड से अवैध शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 7 पेटी में रखी करीब 63 लीटर देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 26 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी विमल खटीक निवासी बीडी कॉलोनी, देरी रोड, हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी और आबकारी जैसे आधा दर्जन से अधिक मामलों में पहले से अपराधी है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

छतरपुर पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में पुलिस ने 82 एनडीपीएस प्रकरण, 2000 से अधिक आबकारी प्रकरण दर्ज किए हैं तथा बड़ी मात्रा में गांजा, अफीम के पौधे, नशीली दवाइयाँ और 16 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की है।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन बाल्मिक चौबे और उनकी टीम की विशेष भूमिका रही।

Next Post

दशलक्षण महापर्व पर शहीदों को नमन करती अनोखी प्रस्तुति

Wed Sep 3 , 2025
सागर। दशलक्षण महापर्व के अवसर पर कटरा स्थित श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर प्रांगण में श्री पार्श्व प्रगति महिला मंडल द्वारा शहीदों को नमन नाटक की प्रस्तुति दी गई। नाटक की संचालिका महक नायक ने बताया कि 10 से 15 वर्ष की बच्चियों ने एक माह की मेहनत से कारगिल युद्ध […]

You May Like