एकतापुरी में शराब दुकान के खिलाफ डटीं महिलाएं,बच्चों के भविष्य की सुरक्षा का संघर्ष

भोपाल। राजधानी के एकतापुरी कालोनी की रहने वाली कई मताएं अपने बच्चों को बुराई से बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं. मातृ दिवस के दिन स्थानीय महिलाओं ने नई शराब की दुकान के अवैध तरीके से खोले जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रही हैं. इन वीरांगनाओं का कहना है अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य की चिंता को लेकर सभी विरोध कर रही है.

एकतापुरी क्षेत्र की महिलाएं पिछले एक महीने से यहां पर शराब की दुकान खोले जाने का विरोध कर रही हैं. इस मामले की शिकायत जिला कलेक्टर से भी की गई है. रहवासी महिलाओं को प्रशासन से न्याय की आस बनी हुई है. मुद्दे को लेकर कि स्थानीय महिलाओं का कहना है कि कैबिनेट मंत्री विश्वांस कैलाश सारंग से भी मिलकर दुकान हटाने का ज्ञापन दिया जा चुका है. मंत्री सारंग ने दुकान हटाने का भरोसा यहां के लोगों को दिलाया है. क्षेत्रीय रहवासी महिलाएं इस पर पूरी तरह से अड़ी हैं कि जब तक शराब की दुकान हटाने की कार्रवाई नहीं की जाती. उनका प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा. महिलाओं के साथ धरने में उनके बच्चे भी शामिल हैं. इस क्षेत्र में एसडीएम और आबकारी विभाग के अधिकारी भी मुआयना कर चुके हैं. अधिकारियों ने भी पूर्व में महिलाओं को दुकान हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं होने से महिलाओं में नाराजगी साफ तौर पर देखी जा रही है.

Next Post

शिल्प ग्राम महोत्सव का समापन, जनजातीय धरोहर के संरक्षण पर जोर

Mon May 12 , 2025
भोपाल। रविन्द्र भवन में तीन दिवसीय शिल्प ग्राम महोत्सव का समापन हुआ. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल शामिल हुए. अपने संबोधन में उन्होंने कहा है कि जनजातीय द्वारा सदियों से संरक्षित खान-पान, लोक कलाएं, शिल्प, वस्त्र, आभूषण, उपकरण और चिकित्सा पद्धतियां सभी हमारी अनमोल धरोहर है. […]

You May Like