
मुलताई। क्षेत्र मे स्वीफ्ट डिजायर कार मे गौवंश का परिवहन कर तस्करी हो रही थी। सूचना मिलने पर नगर के बजरंग दल एवं गौ पुत्र सेना मुलताई के गौ रक्षको नेग्राम कामथ से प्रभात पट्टन चौकी तक कार का पीछा कर पकड़ा। जिसमे 4 गौ वंश से क्रूरता पूर्वक भरे हुए थे। गौ रक्षकों ने बताया कि छिंदवाड़ा हाईवे की और से एक सवीफ्ट डिजायर कार मे गौवंश की तस्करी की जा रही है, सूचना मिलने पर गौ रक्षको ने छिन्दवाड़ा मार्ग कामथ से पट्टन चौकी तक कार का पीछा किया तथा पट्टन चौकी पर बेरिकेडिंग की गई उसके बाद गौ तस्कर मुलताई तरफ तेजी से भागने में कामयाब होने लगा था तभी गौ रक्षको ने गाड़ी का पीछा किया गया तस्करो ने पट्टन रोड हाईवे के पास खरसाली के जंगल में ले जाकर कार पलटा दी, कार मे तस्करो ने सभी गौ वंश को बड़ी बेरहमी से क्रूरता पुर्वक रस्सीयो से बांधा हुआ था,गौ रक्षको ने तुरंत वाहन को सीधा किया जिसमे 4 नग गौ वंशो को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाला एवं पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन जप्त कर सभी गौ वंशो बरामद करते हुए पंचनामा बनाया। बजरंग दल एवं गौ पुत्र सेना ने गौ तस्करो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।इस रेसक्यू मे बजरंग दल मुलतापी से सागर बजरंगी, दिपांशु साहू, पंकज बिहारे, गौ पुत्र सेना से, धर्मेंद्र नरवरे, छोटू पाटील, शिवम् यादव, युवराज यादव, सार्थक चिंचोले, लक्की मसतकर शामिल थे।
