सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के थाना बीना पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो आदतन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख चालीस हजार रुपए कीमती 1 किलो 405 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की मोटरसाइकिल क्रमांक MP-15-NC-2094 से दो व्यक्ति शब्दा पुलिया के पास अवैध मादक पदार्थ (गांजा) लेकर बिक्री करने की फिराक में आने वाले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोकल अहिरवार, निवासी ग्राम रगोली, थाना सानौधा और हीरालाल अहिरवार, निवासी भीम वार्ड, बीना कीविधिवत तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल की डिक्की से 1 किलोग्राम 405 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,40,000 है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹60,000 है, भी जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया है।
