पंचांग 08 मार्च 2025:-
रा.मि. 17 संवत् 2081 फाल्गुन शुक्ल नवमीं शनिवासरे दिन 11/29, आद्र्रा नक्षत्रे रात 2/11, आयुष्मान योगे रात 7/15, कौलव करणे सू.उ. 6/9 सू.अ. 5/51, चन्द्रचार मिथुन, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.
—————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है- शनिवार 08 मार्च 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. वर्ष के मध्य में सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी. पद का लाभ प्राप्त होगा. व्यवसायिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी. धार्मिक कार्यो में संलग्नता रहेगी. वर्ष के अन्त में शत्रु कष्ट होगा, चिन्ता रहेगी, किन्तु निवारण भी होगा. व्यर्थ के वाद विवाद एवं व्यय से बचने का प्रयास करें.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पद का लाभ प्राप्त होगा. सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शत्रु कष्ट होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को मांागलिक कार्यो में खर्च होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को उन्नति के योग है. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को यश और सम्मान में वृद्धि होगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों के लिये यश और पुरूषार्थ बना रहेगा.
—————————————————–
आज का भविष्य: शनिवार 08 मार्च 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक का स्वस्थ्य, सुन्दर, हष्टपुष्ट तथा लंबे कद का होगा. दूसरों का आदर करेगा. किसी भी समस्या का सरलता से समाधान होगा. अंध विश्वासी एवं दूसरों की बात को समझने वाला बहुत चतुर होगा. माता पिता का भक्त होगा.
—————————————————–
मेष- नवीन कार्यो का विस्तार होगा. लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. उदर विकार आदि से कष्ट होगा. अनुभवी लोगों का साथ सफलता दिलायेगा.
वृषभ- मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे. मांगलिक कार्य में प्रसन्नता रहेगी. राजकीय कार्य बनेंगे. सम्मान वृद्धि होगी. कारोबारी विस्तार की संभावना है.
मिथुन- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार है. दैनिक कार्यो में अवरोध दूर होगा. आजीविका के प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी. सुख बना रहेगा.
कर्क– नये लोगों संपर्क, मेलजोल आमोद प्रमोद बढ़ेगा. लेनदेन के मामले सुलझेंगे. आपके कार्यो में लगनशीलता रहेगी. धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे.
सिंह– नौकरी में कार्य की अधिकता रह सकती है. कामकाज पेंडिंग में रहेंगे. उठाईगीरों से सावधानी रखें. मान-सम्मान प्राप्त होगा.
कन्या– मांगलिक कार्यो की योजना बनेगी. सहयोगी आपकी मेहनत का लाभ उठायेंगे. आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी. मन में हर्ष बना रहेगा.
तुला– शारीरिक अस्वस्थ्यता रह सकती है, वाहन मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. हितचिन्तक सलाह उपयोगी रहेगी. समय का रखें.
वृश्चिक– मेहमानों की आवाजाही रहेगी. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी. नये कार्यो के लिये किया गया प्रयास सफल होगा. विवादों को टालना हितकर.
धनु– जतुला जायजाद मकान संपत्ति का विवाद सामने आ सकता है. निजी मामलों में सफलता मिलेगी. अनावश्यक वाद विवाद से बचें. धैर्य से काम लें.
मकर– कार्यक्ष़ेत्र में समझौता करना लाभकारी रहेगा. मानसिक संतुष्टि रहेगी. विवादित मसले सुलझने के आसार है.
कुम्भ– आर्थिक मामलों में सूझबूझ व संयम से काम करना लाभदायक रहेगा. मन: स्थिति संतुलित रहेगी. नौकरी में सहयोग रहेगा. पारिवारिक यात्रा होगी.
मीन– दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी. समय पर कार्य पूरा होने से हर्ष बना रहेगा. राह में आ रही मुश्किलें दूर होंगी. नये संपर्क लाभदायक रहेंगे.
—————————————————–
व्यापार-भविष्य:
फाल्गुन शुक्ल नवमीं को आद्र्रा नक्षत्र के प्रभाव से चांदी, तांबा, पीतल, सन् हैसियन, जूट, पाट, बारदाना, कपास, के भाव में मंदी होगी उपर लिखी वस्तुओं मे यदिं तेजी होगी. तब आगे दिन में भी तेजी का रूख बना रहेगा. लालमिर्च, अरहर, मॅूग, मोठ, में नरमी रहेगी. भाग्यांक 3532 है.
—————————————————–
