मुहर्रम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष बने आजम लाला

सीहोर। आगामी मुहर्रम पर्व की तैयारियों को लेकर दूल्हा बादशाह दरगाह परिसर मबैठक आयोजित की गई. जिसमें अखाड़ों, ताजिया कमेटियों के उस्ताद, खलीफा, समाज के वरिष्ठजन एवं मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में मुहर्रम पर्व की तैयारियों, अखाड़ों एवं ताजियों की व्यवस्थाओं तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई.समाजजनों ने आजम लाला को मुहर्रम त्योहार कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया. कमेटी में रफीक एवं बिट्टू खां को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. बैठक में अफजल पठान, मुन्ना भाई, दिनेश कुमार मिश्रा, रफीक उस्ताद, जमशेद पहलवान, अनु चौधरी, अतहर अहमद, साजिद पठान, अंसार पठान, एजाज भाई, शब्बू पहलवान, माजिद, रवि पांडे, अमन लाला, रफीक भाई उस्ताद, मो.नेता ताहिर, चुम्मा भाई, हाशिम बाबा, अबरार भाई, अमान खान, रोहन राजपूत, साकेत शर्मा, अब्दुल्ला मियां, जैद पठान, अरमान पठान, शकील तूफानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे.

Next Post

छह माह में होने वाला अंडरब्रिज निर्माण सवा साल बाद भी अधूरा

Thu Jun 18 , 2026
बुधनी। नगर के रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है. धिीमी गति का खामियाजा माना क्षेत्र सहित वार्ड 12, 13 और 14 के रहवासियों को उठाना पड़ रहा है. लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है. […]

You May Like