छह माह में होने वाला अंडरब्रिज निर्माण सवा साल बाद भी अधूरा

बुधनी। नगर के रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है. धिीमी गति का खामियाजा माना क्षेत्र सहित वार्ड 12, 13 और 14 के रहवासियों को उठाना पड़ रहा है. लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है.

गौरतलब है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 13 अगस्त 23 को कार्तिकेय पार्क के समीप रेलवे अंडर ब्रिज का भूमि पूजन किया था.जनवरी 25 में निर्माण कार्य शुरू हुआ. लगभग 8.50 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत इस परियोजना को छह माह में पूरा किया जाना था, लेकिन करीब सवा वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्य अधूरा है.

नगर रेलवे लाइन के कारण दो हिस्सों में विभाजित है. एक ओर तहसील, अस्पताल, बैंक, नगर परिषद सहित अधिकांश शासकीय कार्यालय स्थित हैं, जबकि दूसरी ओर वार्ड 12, 13 और 14 सहित माना क्षेत्र का बड़ा रहवासी इलाका है. यहां निवासरत लोगों को प्रतिदिन रेलवे लाइन पार कर नगर के मुख्य हिस्से में आना-जाना पड़ता है. अतीत में रेलवे लाइन पार करने के दौरान कई हादसे भी हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान तक गई है. निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी चिंता जताई है. वार्ड 12 पार्षद रजनी हरदयाल सिंह आजाद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है. उन्होंने कहा अधूरे निर्माण के कारण स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

 

 

Next Post

आरएसएस का कोई आधिकारिक पंजीयन नहीं, धन के स्रोतों की हो जांच: दिग्विजय

Thu Jun 18 , 2026
सीहोर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरएसएस की कार्यप्रणाली और उसके पंजीकरण को लेकर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान आरएसएस के वित्तीय स्रोतों की जांच की मांग करते हुए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर भी तीखे आरोप लगाए. पत्रकारों के सवालों […]

You May Like