रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, निर्माण कार्य ने पकड़ी गति

इंदौर: शहर के आधुनिक रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य ने अब गति पकड़ ली है. रेलवे स्टेशन तीन चरणों में बनाया जाएगा. पहले चरण में पार्सल भवन तोड़कर पायल करने काम शुरू हो चुका है. पार्सल भवन के पार्किंग, पार्सल भवन और कूली आराम गृह अन्यत्र विस्थापित किया जा चुका है.इंदौर रेलवे स्टेशन के नई बिल्डिंग के काम में तेजी आ गई है.

पटेल ब्रिज की तरफ से बिल्डिंग के पायल खोदने और जमीनी आधार निर्माण कार्य के लिए मशीनी स्थापित होकर काम करने लगी है. इंदौर रेलवे स्टेशन बिल्डिंग 8 मंजिला इमारत बनेगी. इसका निर्माण 412 करोड़ में अहमदाबाद की मोंटी कार्लो कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है. नई बिल्डिंग का निर्माण 42 माह यानी साढ़े तीन साल में पूरा करने का समय तय किया गया है. करीब तीन माह पहले रेल मंत्रालय ने इंदौर रेलवे स्टेशन बिल्डिंग का काम शुरू करने का आदेश जारी किया था.

पटेल ब्रिज की तरफ से काम किया शुरू
उक्त 8 मंजिला स्टेशन बिल्डिंग निर्माण कार्य पार्सल भवन पटेल ब्रिज की तरफ से शुरू किया गया है. पार्सल भवन शास्त्री ब्रिज की तरफ शिफ्ट कर दिया है. दो पहिया वाहन पार्किंग रेलवे पुलिस परिसर में स्थानांतरित कर दिया है. कूली आराम गृह गेट नंबर दो के सामने सुलभ कॉम्प्लेक्स के पीछे अस्थाई बना दिया गया है.

पहले चरण का काम
कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर शुभेंदु दत्ता ने कहा कि स्टेशन बिल्डिंग के पहले चरण का काम शुरू कर दिया है. सबसे पहले पार्सल भवन का ही काम शुरू किया है. साथ ही इंटरकनेक्टिंग स्ट्रख्र बनाया जाएगा, जिसमे दूसरे चरण को जोड़ेंगे

Next Post

ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाता शहर

Mon Nov 10 , 2025
इंदौर:शहर ने सार्वजनिक ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर पहला कदम ना सिर्फ बढ़ाया है, बल्कि पहला प्रोजेक्ट पूर्ण होने जा रहा है. नगर निगम के बॉन्ड से जलूद में सोलर प्लांट का कार्य अंतिम दौर में है. ऐसी संभावना है कि अगले एक माह के भीतर बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा.स्वच्छता […]

You May Like