श्रीनगर/नयी दिल्ली 09 दिसंबर (वार्ता) जम्मू कश्मीर के चार कारीगरों को हस्तशिल्प के लिए राष्ट्रीय स्तर के शिल्प गुरु पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मौजूदगी में राष्ट्रीय राजधानी स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मौजूदगी में विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय, कपड़ा मंत्रालय ने यह पुरस्कार प्रदान किया।
पारंपरिक हस्तशिल्प में उत्कृष्टता के लिए ख्वाजा नज़ीर अली को सोज़नी कढ़ाई में उनके काम के लिए कलात्मक वस्त्र (सोज़नी शॉल) में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि मंजूर अहमद खान को कश्मीर की कालीन बुनाई परंपरा में उनके योगदान के लिए हस्तनिर्मित कालीन में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इसके अलावा दो कारीगरों मश्कूरा हमीद को सोज़नी शॉल और मीर अरशद को पेपर माचे में उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
