जीतू यादव व साथियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
भाजपा से भी निकालने की गुहार
इंदौर: भाजपा पार्षद कमलेश कालरा और जीतू यादव के बीच विवाद थम नहीं रहा है। शनिवार को ऑडियो वायरल होने व हमले के बाद लगातार मामला बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष भी मामला गया मगर अब तक निराकरण कुछ नहीं हुआ। अब सिंधी समाज कालरा के बचाव मैदान में उतरा है और कल मोटिंगकर आज दोपहर तक व्यापार बंद करने का निर्णय लिया गया। स्वामी प्रीतमदास सभाग्रह में बैठक हुई थी। आज सुबह सिंधी कॉलोनी चौराहा से पुलिस कमिश्नर कार्यालय तक रैली निकालकर यादव व साथियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
विधानसभा 4 के पार्षद कमलेश कालरा और विधानसभा 2 के पार्षद व एमञ्वईसी सदस्य जीतू यादव के बीच 4 दिन विवाद बल रहा है। झीन क्रमांक 12 के तहत अवैध निर्माण के मामले में कर्मचारी ने नोटिस दिया था जिसके बाद पार्षद कालरा ने कर्मचारी का लताड़ लगाई थी और अपशब्द भी इस्तेमाल किये थे। इधर कर्मचारी ने जीतू यादव का नाम लिया था जिसके बाद मामला बढ़ गया और कालरा के घर पर हमला भी किया गया। बेटे की पिटाई के बाद मामला थाने तक गया और एफआईआर भी हुई। मुख्यमंत्री मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से भी शिकायत की गई। कल शाम को नगर अध्यक्ष गौरव रदिने ने दोनों पार्षदों को कारण बताओं नोटिस भी जारी किये।
इधर कालरा के समर्थन में शहर का सिंधी समाज एकजूट हो गया है और आज सुबा सिंधी कॉलोनी चौराहा से कमिश्नर कार्यालय एक रेली निकालकर जीतू यादव व उनके साथियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। वार्ड के स्थानीय निवासी, व्यापारी, समाज को पंचायतें, महिलाएं आदि रैली में शामिल हुए और पुलिस कमिश्रर कार्यालय पर अपन सौंपा। सिंधी समाज ने आज अपने सारे प्रतिज्ञान, दुकानें विरोधस्वरूप बंद भी रखें। दोपहर 2 बजे तक कहीं भी बाजार नहीं खोलने का निर्णय कल की बैठक में लिया गया। खबर लिखे जाने तक कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन जारी हे
