इंदौर: शहर में आज मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए दो महिलाओं का देहदान किया जाएगा। बीती रात व्हाइट चर्च कॉलोनी निवासी एक महिला और स्कीम नंबर-71 गुमास्ता नगर निवासी एक अन्य महिला का निधन हुआ। दोनों परिवारों की सहमति से नेत्रदान शासकीय चिकित्सालय के एमवाय आई बैंक में नेत्र रोग विशेषज्ञ विभाग के मार्गदर्शन में संपन्न कराया गया।
आज दोपहर 12 बजे शासकीय सम्मान ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ एक महिला का देहदान अमलतास मेडिकल कॉलेज देवास में किया जाएगा। इसके एक घंटे बाद दूसरी महिला का देहदान उनके निवास से इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया जाएगा। देहदान से पहले दोनों दिवंगत महिलाओं का त्वचा दान भी किया जाएगा।
