नेपाल, मलेशिया, हांग कांग और ओमान की पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों के लिए किया क्वालीफाई

नयी दिल्ली, 05 जून (वार्ता) जापान में सितंबर-अक्टूबर में होने वाले 2026 के पुरुष एशियाई खेलों की क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए नेपाल, मलेशिया, हांगकांग और ओमान की टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है। सिंगापुर में खेले गये क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में नेपाल और मलेशिया जहां ग्रुप ए के शीर्ष पर रही, वहीं हांगकांग और ओमान ने ग्रुप बी को टॉप किया है। इस साल की शुरुआत में टी-20 विश्व कप खेलने वाली नेपाल ने चीन को 221 रनों से हराते हुए अपने अभियान की शुरुआत की थी। ओपनर कुशल भुर्तेल की 43 गेंदों में 129 रनों की पारी मदद से उन्होंने दो विकेट के नुकसान पर 313 का स्कोर खड़ा किया था। इसी कड़ी में वे पुरुष टी-20 मैच में एक से अधिक बार 300 से अधिक का स्कोर बनाने वाली पहली टीम भी बने थे। इसके बाद नेपाल ने मलेशिया को 167 रनों से हराया और इसमें भी भुर्तेल का शतक आने से टीम ने सात विकेट पर 275 का स्कोर बनाया।

उनके ग्रुप में शामिल कतर के टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही इससे हट जाने के कारण दो जीत के साथ नेपाल ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। अपने पहले मैच में ही मलेशिया ने चीन को हराया और इसके साथ ही उनका क्वलीफिकेशन भी पक्का हो चुका था। ग्रुप बी में हांगकांग और ओमान दोनों ने बहरीन और सिंगापुर को हराते हुए अजेय अभियान बनाए रखा और उनका आखिरी मुकाबला केवल सेमीफाइनल तैयारी करने के लिए औपचारिकता मात्र बन गया। हांगकांग और ओमान के बीच होने वाले मैच की विजेता को सेमीफाइनल में मलेशिया और हारने वाली टीम को नेपाल का सामना करना होगा। हालांकि, इन मैचों के परिणामों का असर क्वालीफिकेशन पर अब नहीं पड़ने वाला है। ये चार टीमें अफगानिस्तान, बंगलादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ जुड़ेंगी जिन्होंने एशिया के पूर्णकालिक सदस्य होने की वजह से स्वतः क्वालिफिकेशन हासिल किया है। जापान को मेजबान होने के कारण जगह मिली है। यह टूर्नामेंट 24 सितंबर से तीन अक्टूबर तक खेला जाएगा।

.....

Next Post

इटारसी में दर्दनाक हादसा: फोरलेन पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, बैतूल के दो युवकों की मौके पर ही मौत

Fri Jun 5 , 2026
इटारसी: थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायल ढाबा के पास फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसे पर पुलिस ने वाहन चालक पर प्रकरण पंजीबद्ध किया है। ट्रक क्रमांक एमपी 48 एच 1071 के चालक ने वाहन को लापरवाही से बीच सड़क पर खड़ा कर दिया था जिससे एक मोटरसाइकिल उससे टकरा […]

You May Like