इटारसी: थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायल ढाबा के पास फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसे पर पुलिस ने वाहन चालक पर प्रकरण पंजीबद्ध किया है। ट्रक क्रमांक एमपी 48 एच 1071 के चालक ने वाहन को लापरवाही से बीच सड़क पर खड़ा कर दिया था जिससे एक मोटरसाइकिल उससे टकरा गई।
इस भीषण टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अजय 19 वर्ष, पिता रामभरोस लविस्कर निवासी कोयलारी, जिला बैतूल और करन 17 वर्ष, पिता जुगनू लाल कलमे निवासी कासदा के रूप में हुई है। मामले में पथरौटा पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।
