रजत पाटीदार ने युवा क्रिकेटरों के अवसर पैदा करने के लिए एमपीएल की सराहना की

इंदौर,(मप्र) 05 जून (वार्ता) ग्वालियर चीता के कप्तान रजत पाटीदार ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में एमपीएल सीजन 3 के अपने टीम के पहले मैच के बाद युवा क्रिकेटरों के लिए अवसर पैदा करने को लेकर मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) की सराहना की। उज्जैन फाल्कन्स के खिलाफ टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच के दौरान माहौल और समर्थन पर बात करते हुए पाटीदार ने कहा कि यह लीग स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने और खिलाड़ियों को बड़े मंचों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कहा, “यहां से कम से कम 10-11 खिलाड़ी अब आईपीएल में खेल रहे हैं और लगभग 5-6 नए खिलाड़ी इसी लीग से उभरे हैं। कई खिलाड़ियों को न केवल मौके मिले हैं बल्कि उन्होंने ऊंचे स्तरों पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। यह क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा संकेत है।” ग्वालियर चीता के कप्तान ने होलकर स्टेडियम के साथ अपने गहरे जुड़ाव के बारे में भी बात की, जहां से उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा, “जब भी मैं होलकर स्टेडियम आता हूं, मुझे हमेशा अच्छा लगता है क्योंकि मैंने यहीं से अपना करियर शुरू किया था। इस मैदान से मेरी बहुत सारी यादें जुड़ी हुई हैं।”

.....

Next Post

एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान

Fri Jun 5 , 2026
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। इस अवसर […]

You May Like