दमोह: जबेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडी चोपड़ा निवासी वृद्ध महिला ने जनसुनवाई में कलेक्टर से समस्या की गुहार लगाई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल थाना प्रभारी से दूरभाष पर बात कर समस्या का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए थे।
निर्देश मिलते ही आज शाम थाना प्रभारी जबेरा विकास सिंह चौहान दल के साथ गांव पहुंचे और मौके पर ही वृद्ध महिला की समस्या का निराकरण कर आवश्यक कार्रवाई की.तत्काल राहत मिलने पर वृद्ध महिला ने कलेक्टर और जबेरा पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया.
