
उज्जैन। महाकाल दर्शन और भस्मारती के नाम पर फिर से श्रद्धालुओं के साथ धोखाधड़ी के मामले सामने आने लगे है। बड़ोदरा गुजरात की महिला श्रद्धालु के साथ हुई 42 हजार की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया है।
महकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि रविवार को गुजरात के बडोदारा स्थित योगेश्वर सोसायटी अपोजिट नवीनो बेटरी मकरपुरा में रहने वाली वीणा धनेरिया पति अमित पंड्या 44 साल ने शिकायत दर्ज कराई कि प्रायवेट जॉब करती हूं। 15 मई को दोस्त अल्पना पटेल के साथ महाकालेश्वर दर्शन के लिये उज्जैन आई थी। भस्मारती बुकिंग के लिये गगूल पर सर्च किया। जहां दीपक मिश्रा का मोबाइल नम्बर 8770064451 मिला। जिस पर संपर्क करने पर दीपक मिश्रा से बात करने पर उसके द्वारा दोनों की भस्मारती बुकिंग के लिये 11 हजार 500 रुपए मांगे और आधार कार्ड की फोटो भेजने की बात कहीं। दीपक मिश्रा को गगूल पे के माध्यम से रुपयों का ट्रांजेक्शन किया गया। रात 9.30 बजे फिर दीपक का कॉल आया और बताया कि 10 हजार रुपये भेजना पड़ेंगे। यह प्रोटोकाल में सेव मनी रहेगी। जो बाद में रिफंड हो जायेगा। दीपक के नम्बर पर 10 हजार का ट्रांजेक्शन कर दिया गया। फिर एक घंटे बाद उसका फोन आया और बोला कि आपने जो पेंमेंट मुझे किया है वो आया नहीं है आप दूसरे नंबर से भेजें। मैंने अपने पति अमित पण्डया से बोलकर उनके यूपीआई मो.न.- 9898076960 से दीपक के मोबाइल पर 10 हजार का ट्रांजेक्शन कराया। दूसरे दिन फिर दीपक ने कॉल किया और प्रोटोकाल के नाम पर 10 हजार 500 रुपये का ट्रांजेक्शन करने को कहा और बताया कि भस्मारती नंदी हॉल से हो जायेगी। रुपयों का ट्रांजेक्शन करने के बाद रविवार सुबह भस्मारती करना थी, लेकिन उससे पहले दीपक कॉल आ गया। उसने कहा कि भस्मारती बुकिंग नहीं हुई है। आपका पेमेंट रिफंड की प्रोसेस कर दी गई है। भस्मारती दर्शन बुकिंग नहीं हो पाने की स्थित में महाकाल मंदिर पहुंचकर जानकारी ली गई तो सामने आया कि दीपक मिश्रा ने 42 हजार की धोखाधड़ी की है। थाना प्रभारी के अनुसार वीणा धनेरिया की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। दीपक मिश्रा का मोबाइल नम्बर ट्रेस कर पता लगाया जा रहा है कि कहां का रहने वाला है।
