प्रदेश के 4 जि़लों में ED का छापा, इंदौर में हुई सबसे बड़ी कार्रवाई 

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय ने प्रदेश के 4 जिलों के शराब कारोबारियों के ठिकानो पर छापा मारा, जिसमे सबसे बड़ी कार्रवाई इंदौर में हुई वही भोपाल के शराब कारोबारी की तलाश जारी है, जलबलपुर और मंदसौर के शराब व्यपारियों के ठिकानो की भी जांच की जा रही है, सभी मिला कर कुल इन व्यापारियों के 18 ठिकानों पर (ईडी) ने दबिश दी गई.शुरुआत में भोपाल के आबकारी उडऩदस्ते में पदस्थ्य उपायुक्त आलोक खरे के ठिकानो पर छापे की जानकारी मिल थी जिसके बाद (ईडी) ने खरे के दफ्तर और घर पर कार्रवाई की जानकारी झूठी बताई।

इंदौर में शराब ठेकेदार अविनाश और विजय श्रीवास्तव, राकेश जायसवाल, योगेंद्र जायसवाल, राहुल चौकसे, सूर्यप्रकाश अरोरा, गोपाल शिवहरे, लवकुश और प्रदीप जायसवाल के ठिकानों पर भी छापे मारे गए हैं। जिसमे बसंत बिहार कॉलोनी, तुलसी नगर और महालक्ष्मी नगर में ईडी की टीमें पहुंची। गौरतलब है कि, इंदौर के आबकारी अधिकारी कार्यालय में साल 2015 से 2018 के बीच सरकारी गोदाम से शराब लेने के लिए इस्तेमाल 194 बैंक चालानों में गड़बड़ी सामने आई थी। हजारों के बैंक चालानों को लाखों रुपए का बनाकर गोदामों से उतनी ही शराब उठाई गई। फिर इसे ठेकेदारों ने अपनी सरकारी शराब दुकान से बेचा। शिकायत मिलने पर ईडी ने 2024 में जांच शुरू की थी.

Next Post

नर्मदा परिक्रमा पथ पर आश्रय स्थलों के निर्माण कार्यों में लाए गति - प्रहलाद

Mon Apr 28 , 2025
भोपाल, 28 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि नर्मदा परिक्रमा पथ पर आश्रय स्थलों के निर्माण कार्यों में गति लाएं। उन्होंने पौधरोपण के फेंसिंग कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री पटेल ने आज यहाँ मंत्रालय स्थित कार्यालय […]

You May Like