ब्यावरा। बुधवार को अवकाश के बाद गुरुवार को स्थानीय कृषि उपज मंडी में इस सीजन की सर्वाधिक बम्पर आवक रही. आज 21 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक आयी.
उल्लेखनीय है कि बुधवार को मंडी में अवकाश था. गुरुवार को मंडी में बम्पर आवक रही. समूचे मंडी परिसर में उपज से भरे वाहन नजर आ रहे थे. सभी दर्जन भर टीनशेड के अतिरिक्त खुले मैदान में वाहन लगे हुए थे. अपनी बारी जल्दी आने को लेकर बुधवार शाम से ही उपज के वाहनों का मंडी में आना शुरु हो गया था. गुरुवार को मंडी में उपज की कुल आवक 21 हजार 632 क्विंटल रही. जिसमें 14 हजार 789 क्विंटल सोयाबीन तथा 3 हजार 20 क्विंटल प्याज एवं 1 हजार 50 क्विंटल लहसुन की आवह रही. देर शाम तक मंडी में नीलामी कार्य जारी रहा.
अधिक अवकाश के कारण बढ़ती भीड़
स्थानीय कृषि उपज मंडी में अधिक अवकाश होने के कारण जब मंडी में नीलामी कार्य शुरु होता है तो एकाएक भीड़ बढ़ जाती है, इससे किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. अभी नवम्बर माह में ही आज दिनांक तक मंडी में 8 दिन अवकाश रहा. नवम्बर माह में 1, 2, 3 नवम्बर तथा 5 नवम्बर, 9 एवं 10 नवम्बर तथा 15 नवम्बर के बाद 19 नवम्बर को अवकाश रहा.
