कहीं पसरा गलियों में अंधेरा तो कहीं दिन भर जल रही स्ट्रीट लाइट

चंदेरी: नगर में स्ट्रीट लाइट के भी अजब-गजब नजारे देखने को मिल रहें हैं। यहां वार्ड क्रमांक 08 में पोल क्रमांक 25-26-27 पुरानी कचहरी की लाइट लाइट पिछले करीब 2 माह से लगातार दिन और रात जल रही है यह लाइट अभी तक बंद नहीं हुई है। तो वहीं कई स्थानों पर इन पोलों की बिजली देखने को नहीं मिल रही है।बता दे कि पिछले सात आठ महीने से नगरपालिका परिषद चंदेरी के कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़ गए हैं जिससे कर्मचारी नदारद है और लगातार 25-26-27 नंबर पोल पुरानी कचहरी पर विधुत लाइट जलने का खामियाजा रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है।

रात्रि में नगरपालिका परिषद चंदेरी द्वारा प्रदत्त विद्युत आपूर्ति की जाती है जिसका विद्युत कर भी नगरीय निकाय चंदेरी में शहर वासियों से वसूला जाता है। जिसका भुगतान नगरपालिका परिषद चंदेरी द्वारा विद्युत वितरण कंपनी चंदेरी को अदा किया जाता है पर पिछले कई दिनों से विद्युत बिल जमा नहीं किया जा रहा था जो लाखों में पहुंच गया है। जिसकी पूर्ति करने के लिए पिछले दो वर्ष से मप्र शासन द्वारा नगरपालिका परिषद को दी जाने

वाली चुंगी क्षति पूर्ति की राशि 14 से 15 लाख रुपए प्रत्येक माह की कटौती विद्युत विभाग द्वारा की जाती रही है सबसे बड़ा मूल कारण यही है। पहले इस चुंगी क्षति पूर्ति से कर्मचारियों की वेतन भुगतान किया जाता रहा है पर अब विद्युत बिल में चुंगी राशि जमा होने लगी जिससे नगरपालिका कर्मचारी को वेतन भुगतान न होने पर नदारद रहने लगे हैं जिससे लगातार दो महीने से विद्युत प्रवाह हो रही है इस आने वाले विधुत बिल की राशि नगरपालिका द्वारा शहरवासियों पर लाद दी जाएगी। यह सदा जलने वाली लाइट पब्लिक को जला रही और मुंह चिढ़ा रही है और कह रही चिंता मत करो बिल तो तुम्हें ही भरना होगा।

Next Post

सड़क निर्माण में बाधक अतिक्रमण हटे

Mon Dec 29 , 2025
इंदौर: नगर निगम के द्वारा ट्रेजर टाउन से बिजलपुर तक सड़क निर्माण में बाधक निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की गई लगभग 40 बाधक हिस्सों पर चला नगर निगम का बुलडोजर सड़क निर्माण में बाधक थे यह हिस्से बड़ी संख्या में नगर निगम का रिमूवल अमला और पुलिस मौके पर […]

You May Like

Play sound