रेपिडो से आए चोर, ले उड़े स्कोडा रैपिड कार

इंदौर: शहर में वाहन चोरी की घटनाएं अब दिनदहाड़े और सुनियोजित ढंग से अंजाम दी जा रही हैं. ताजा मामला एमआईजी थाना क्षेत्र के अनूप नगर का है, जहां दो बदमाश रेपिडो बाइक से पहुंचे और स्कोडा रैपिड कार को कुछ ही मिनटों में चोरी कर ले गए. हैरानी की बात यह है कि वारदात के समय लोगों की आवाजाही थी फिर भी चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे गए. अब फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

घटना अनूप नगर में रहने वाली प्रतिभा नांदेचा के यहां हुई, फरियादी प्रतिभा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि उनकी कार क्रमांक एमपी 09 सीटी 9175 रविवार को उनके घर के बाहर खड़ी थी. सोमवार की सुबह बाहर निकलने पर कार नदारद मिली, जिसके बाद घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, फुटेज सामने आया तो पूरी घटना का पता चला. मामले में थाना प्रभारी चंद्रभाल सिंह ने बताया कि पुलिस को जो फुटेज मिले हैं उसमें तीन संदिग्ध युवक नजर आ रहे हैं.

दो युवक एक बाइक संभावित रूप से रेपिडो से इलाके में घूमते दिखाई देते हैं और बार-बार कार के आसपास चक्कर लगाते हैं. कुछ देर की रैकी के बाद एक युवक कार का लॉक तोड़ता है और चंद सेकंड में उसे स्टार्ट कर मौके से फरार हो जाता है. पीछे से उसके साथी बाइक से पीछा करते हुए दिखाई दे रहे है. शक है कि यह वारदात किसी शातिर और पेशेवर गैंग द्वारा अंजाम दी गई है. फिलहाल पुलिस फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की गतिविधियों और भागने के रास्तों का पता लगाया जा सके. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Next Post

तेलंगाना में रसायन फैक्ट्री में विस्फोट, छह की मौत, 20 घायल

Mon Jun 30 , 2025
हैदराबाद, 30 जून (वार्ता) तेलंगाना में संगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री के रिएक्टर में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की हालत नाजुक है। पुलिस ने बताया कि विस्फोट सिगाची इंडस्ट्रीज में हुआ। विस्फोेट के […]

You May Like