विदिशा। नटेरन और विदिशा में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं. लाड़ली बहनों ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 1250 रुपये खाते में आ रहे हैं, लेकिन बिजली का बिल 8000 तक पहुंच गया है. कई महिलाओं को 15000-20000 तक के बिल मिले हैं. इससे घर चलाना मुश्किल हो गया है. सोमवार को नटेरन में लाड़ली बहनों ने बिजली कंपनी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पुराने मीटर लगाने की मांग की.
स्मार्ट मीटर से मुसीबत, लाड़ली बहनों ने जताया विरोध
