
भोपाल।राजधानी के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं. पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस जानकारी के अनुसार छोलामंदिर, मिसरोद और कोलार थानों में एक-एक प्रकरण इस संबंध में दर्ज किए गए हैं. आरोपियों की तलाश पुलिस की टीमों द्वारा की जार रही है.
