जागरूकता का संदेश देकर मनाया नेशनल वुमेन्स चेकअप डे

जबलपुर: विगत 11 मई को नेशनल वुमेंस चैकअप डे के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी और कहा कि समय पर जांच कराने से कई गंभीर बीमारियों का पता शुरुआती चरण में लगाया जा सकता है। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सावधानी और संतुलित आहार, नियमित जांच एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि व्यस्त दिनचर्या के कारण कई महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पातीं, जिससे छोटी समस्याएं बाद में गंभीर रूप ले सकती हैं।
समय पर हो चेकअप
वुमेंस चेकअप डे के अवसर पर महिलाओं को समय-समय पर ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन और अन्य जरूरी जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि महिलाओं का स्वस्थ रहना पूरे परिवार और समाज के लिए जरूरी है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना बेहद महत्वपूर्ण है। नर्स कल्पना सिंह ने समय पर स्वास्थ्य जांच को जरूरी बताया और महिलाओं को नियमित चेकअप कराने की सलाह भी दी है।

Next Post

T20 World Cup के लिए स्क्वॉड का ऐलान, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी की चमकी किस्मत, अब इस टीम से खेलेगा वर्ल्ड कप

Tue May 12 , 2026
स्कॉटलैंड ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। कैथरीन ब्राइस लगातार दूसरी बार टीम की कप्तानी करती नजर आएंगी। ICC T20 Women’s World Cup 2026 के लिए स्कॉटलैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दी है। स्कॉटलैंड महिला टीम लगातार […]

You May Like