
जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर में जहरीले कीड़े ने एक वृद्धा को काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक नवीन सतनामी 25 वर्ष निवासी कांचघर ने सूचना दी कि उसकी दादी सुंदर बाई सतनामी 72 वर्ष को बीती रात लगभग 8 बजे बाथरूम गयी थीं जिन्हे जहरीले कीड़े ने हाथ में काट दिया था, दादी को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराये थे दौरान उपचार के रविवार सुबह लगभग 7 बजे दादी की मौत हो गई।
