सीएम डॉ यादव से मिलीं विधायक छाया मोरे

खंडवा। पंधाना विधायक छाया मोरे ने मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर क्षेत्र की सिंचाई एवं पेयजल समस्याओं से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने किसानों और ग्रामीणों को राहत देने के लिए छैगांव माखन एवं भाम-राजगढ़ नहर परियोजना से तत्काल पानी छोड़े जाने की मांग की। विधायक मोरे ने मुख्यमंत्री से घावरिया माइक्रो लिफ्ट इरिगेशन परियोजना (झिरनिया नहर परियोजना एक्सटेंशन) को शीघ्र प्रशासकीय स्वीकृति देने का भी आग्रह किया। प्रस्तावित परियोजना के माध्यम से पंधाना, झिरनिया और नेपानगर क्षेत्र के लगभग 8987 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत इंदिरा सागर नहर तंत्र से जल लेकर चरणबद्ध पंपिंग व्यवस्था के माध्यम से ऊंचे क्षेत्रों तक पानी पहुंचाया जाएगा। इससे खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर जिलों के 28 गांवों को लाभ मिलने की संभावना है।

विधायक ने कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन से किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी, फसल उत्पादन बढ़ेगा और वर्षा आधारित कृषि पर निर्भरता कम होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से किसान हित में परियोजना को शीघ्र मंजूरी और आवश्यक बजट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

Next Post

मंजीत सिंह तीसरी बार बने एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी के एमडी

Tue Jun 2 , 2026
सारनी। मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग ने एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड जबलपुर में बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। ऊर्जा विभाग ने आदेश में मंजीत सिंह को कंपनी का प्रबंध संचालक नियुक्त किया है। अपनी कुशल कार्यप्रणाली और बेहतर प्रबंधन के चलते मंजीत सिंह तीसरी बार कंपनी के सीएमडी का […]

You May Like