कुए में कूदी महिला, मौत

रतलाम/ताल। दंपती के बीच कहासुनी के बाद नाराज हुई महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। ताल थाना क्षेत्र के ग्राम सांगाखेड़ा निवासी प्रभुलाल पिता शोभाराम बागरी अपनी पत्नी कृष्णा बाई (35)के साथ महीदपुर रोड रफीक के खेत पर बने कुएं के पास से गुजर रहे थे। जहां मजदूरी पर जाने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी पर नाराज हुई कृष्णा बाई ने एका एक कुएं में छलांग लगा दी। यह देख पति प्रभुलाल भी कुएं में कूद गया। कुएं में पानी गहरा होने के कारण वह समय पर उसे बाहर नहीं निकाल पाय। जब कुएं से बाहर निकालने के बाद कृष्णा बाई को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

Next Post

भेल ईईपीसी इंडिया क्वालिटी अवार्ड से सम्मानित

Tue Feb 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 फरवरी (वार्ता) भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को पीएसयू श्रेणी में व्यावसायिक उत्कृष्टता और उच्च गुणवत्ता मानकों के प्रति समर्पण के लिए ‘ईईपीसी इंडिया क्वालिटी अवार्ड्स 2024’ में गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया। कंपनी ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि भेल की इस उपलब्धि […]

You May Like