
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वाधान में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव सप्ताह में आज सायं भगवान परशुरामेश्वरम मंदिर पर मधु बहन के साथ 51 महिलाओं ने संगीतमय सुंदर कांड का पाठ किया। मुख्य अतिथि एमडी पाराशर, मुख्य वक्ता रामबाबू कटारे, महेश मुदगल, अशोक शर्मा, विशिष्ट अतिथि बसंत खेमरिया, राजेश नायक, देवेंद्र दुबे, विजय कब्जू, रामनारायण मिश्रा, रवि आनंद गौड मंचासीन थे। अध्यक्षता सनाढ्य सभा के अध्यक्ष किशन मुदगल ने की। संचालन अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज ने किया। सर्वप्रथम स्वागत अध्यक्ष एच बी शर्मा, स्वागत मंत्री कृष्ण बिहारी दुबे, योगेंद्र दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन की विस्तृत जानकारी डॉ. जयवीर भारद्वाज ने दी।
अतिथियों ने कहा कि 20 अप्रैल को निकलने वाली भगवान परशुराम की पालकी शोभा यात्रा एवं ब्राह्मण दूल्हों की बारात में सभी को भागीदारी करनी चाहिए।
18 अप्रैल को सायं काल 6 बजे भगवान श्री परशुराम मंदिर, घास मंडी, मुरार में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव सप्ताह के पांचवें दिन ब्राह्मण समाज की प्रतिभाशाली बालक बालिका कुमारी गौरी शर्मा इकलौत, कुमारी मनु शर्मा, तनिका शर्मा, आदर्श शर्मा, पुलकित सुरोठिया, प्रियांशी तिवारी, कनक तिवारी, वेदांश पाठक, अंश शुक्ला का बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक स्थान प्राप्त करने पर भगवान श्री परशुराम रत्न से सम्मानित किया जाएगा।भगवान श्री परशुराम चालीसा, शिव चालीसा पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निरंजन शर्मा पुलिस अधीक्षक अजाक्स तथा अध्यक्षता ब्राह्मण सभा मुरार के अध्यक्ष राम पाठक करेंगे। मुख्य वक्ता नरेश परमानंद शर्मा, कालीचरण शर्मा, ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, राजेश शर्मा , वासुदेव कक्का, कपिल शर्मा, सुधा दीक्षित, ब्राह्मण महिला सभा मुरार की अध्यक्ष कांता शर्मा होंगे।
