रानी कमलापति से बनारस तक महाकुंभ एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन सेवा 16 जनवरी से

भोपाल, 15 जनवरी (वार्ता) रेलवे ने मध्यप्रदेश के रानी कमलापति से उत्तरप्रदेश के बनारस तक 16 जनवरी से महाकुंभ एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा महाकुंभ में श्रद्धालुओं की मांग और आस्था को ध्यान में रखते हुए तथा यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रानी कमलापति-बनारस-रानी कमलापति कुंभ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन भोपाल मंडल के रानी कमलापति, मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नर्मदापुरम और इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 01661 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 जनवरी से 20 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को सुबह 11:10 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:15 बजे बनारस पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01662 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 जनवरी से 21 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दोपहर 14:45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नर्मदापुरम, इटारसी, सोहागपुर, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, मदनमहल, जबलपुर जंक्शन, देवरी, सिहोरा रोड, कटनी जंक्शन, झुकेही, मैहर, सतना जंक्शन, जैतवार, मझगवां, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर और चुनार स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 07 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकॉनमी, 05 शयनयान श्रेणी और 02 सामान्य श्रेणी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

 

 

Next Post

रानी कमलापति से बनारस तक स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू

Wed Jan 15 , 2025
महाकुंभ के श्रद्धालुओं का रेलवे ने रखा ध्यान भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की मांग और आस्था को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रानी कमलापति-बनारस-रानी कमलापति कुंभ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो […]

You May Like

मनोरंजन