शिवपुरी: खाद्य विभाग की टीम को शिवपुरी के चड्डा होटल में घरेलू एलपीजी गैस के दुरुपयोग की जांच के दौरान होटल में घरेलू गैस सिलेंडरों पर समोसे और गुजिया बनते हुए मिले। टीम ने जब सिलेंडर जब्त करने की कार्रवाई शुरू की, तो होटल संचालक दीपक शर्मा ने विरोध करते हुए हंगामा किया। आरोप है कि शर्मा ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया और कार्रवाई के दबाव में बाजार बंद कराने की धमकी भी दी।
मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिससे आसपास के दुकानदारों और लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति बिगड़ती देख खाद्य विभाग की टीम को बिना कार्रवाई किए ही लौटना पड़ा।
जिला आपूर्ति अधिकारी तुलेश्वर कुरें ने बताया कि प्रशासन ने होटल-ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। चड्डा होटल में घरेलू सिलेंडर के इस्तेमाल की सूचना मिली थी, जिसकी पुष्टि जांच के दौरान हुई।
Next Post
स्कॉटलैंड में भिंड के छात्र की मौत, मां ने कहा- बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता
Wed Mar 25 , 2026
भिंड: यहां के एक किसान परिवार के बेटे की स्कॉटलैंड में मौत हो गई है। यूनिवर्सिटी ऑफ स्टर्लिंग में एमएससी (फॉरेंसिक साइंस) की वह पढ़ाई कर रहा था। मृतक की पहचान संस्कार श्रीवास्तव (21) के रूप में हुई है। स्कॉटलैंड में बताया गया है कि उसने सुसाइड किया है, लेकिन […]

You May Like
-
3 months ago
कावेरी वेलफेयर ने नवजात शिशुओं को भेंट किए वस्त्र
-
11 months ago
भीषण सड़क हादसे में 5 की मौत, 5 गंभीर
-
1 year ago
ग्वालियर में कोरोना की एंट्री, मरीज मिला