स्कॉटलैंड में भिंड के छात्र की मौत, मां ने कहा- बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता

भिंड: यहां के एक किसान परिवार के बेटे की स्कॉटलैंड में मौत हो गई है। यूनिवर्सिटी ऑफ स्टर्लिंग में एमएससी (फॉरेंसिक साइंस) की वह पढ़ाई कर रहा था। मृतक की पहचान संस्कार श्रीवास्तव (21) के रूप में हुई है। स्कॉटलैंड में बताया गया है कि उसने सुसाइड किया है, लेकिन परिवार मानने को तैयार नहीं था। छात्र टॉप कर रहा था और पार्ट टाइम जॉब से लगभग एक लाख रुपए कमा रहा था। मौत से पहले आखिरी वीडियो कॉल छात्र ने अपनी मां को किया था।

तब कहा था कि वह जल्द आएगा। पर मां को यह नहीं पता था कि वह कभी नहीं आएगा। मां का कहना है कि उसका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। वहां उसकी हत्या की गई है। मूल रूप से भिंड के मौ कस्बा निवासी किसान कुलदीप श्रीवास्तव ने इकलौते बेटे संस्कार श्रीवास्तव के लिए लगभग 40 लाख रुपए कर्ज लिया था। कर्ज लेकर बेटे को पढ़ने विदेश भेजा था।

उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है। मां-पिता की पथराई आंखें बेटे के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रही हैं।पिता कुलदीप ने ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान और भारत सरकार से गुहार लगाई है कि बेटे का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए।संस्कार का शव 27 मार्च को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच सकता है। परिजन की मांग है कि ग्वालियर के जेएएच में शव का पोस्टमार्टम कराया जाए ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।

Next Post

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी जन्मदिन की बधाई

Wed Mar 25 , 2026
ग्वालियर: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।अपनी फेसबुक वॉल पर साझा किए गए संदेश में उन्होंने कहा “मध्यप्रदेश के ऊर्जावान एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक एवं अनंत शुभकामनाएँ।प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु आपका समर्पण […]

You May Like

Play sound