केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी जन्मदिन की बधाई

ग्वालियर: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।अपनी फेसबुक वॉल पर साझा किए गए संदेश में उन्होंने कहा “मध्यप्रदेश के ऊर्जावान एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक एवं अनंत शुभकामनाएँ।प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु आपका समर्पण और दृढ़ प्रतिबद्धता निरंतर जनमानुष को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। कामना है कि आप इसी संकल्प के साथ मध्यप्रदेश को नई ऊँचाइयों पर अग्रसर करते रहें। बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।”

Next Post

नेपानिया जाट में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से टकराई, तीन युवकों की मौके पर मौत

Wed Mar 25 , 2026
भोपाल: राजधानी भोपाल के नेपानिया जाट क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार सामने चल रहे भूसे से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार […]

You May Like