देश में 6 जी जल्द ही शुरू, पूरी दुनियां मुट्ठी में होगी: सिंधिया

ग्वालियर: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि देश में जल्द ही 6 जी की शुरूआत करेंगे। इसके बाद से मोबाइल तेजी से कार्य करेगा वहीं मोबाइल की क्रांति आएगी। इसी के साथ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का क्षेत्र भी और बढ जायेगा। और मोबाइल पर इंटरनेट पहले से ज्यादा तेज होकर चलेगा। इतना ही नहीं डाटा ट्रांसफर और इनकमिंग भी तेज हो जायेगी।

सिंधिया पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का दिल है। और मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के प्रयासों से प्रदेश और देश के विभिन्न प्रदेशों में रोड शो से औद्योगिक क्रांति की शुरूआत हो रही है। इसी के साथ ग्वालियर चंबल और मालवा में भी औद्योगिक निवेश किया जायेगा।

Next Post

तात्या टोपे पार्क में मिली डरी-सहमी मासूम, पुलिस की सुरक्षा में

Tue Oct 14 , 2025
शिवपुरी: मंगलवार सुबह तात्या टोपे पार्क में एक डरी-सहमी मासूम बच्ची अकेली बैठी मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अज्ञात वाहन से किसी ने बच्ची को पार्क के पास उतारा और तेजी से वहां से चला गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपनी सुरक्षा में […]

You May Like