शिवपुरी: मंगलवार सुबह तात्या टोपे पार्क में एक डरी-सहमी मासूम बच्ची अकेली बैठी मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अज्ञात वाहन से किसी ने बच्ची को पार्क के पास उतारा और तेजी से वहां से चला गया।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपनी सुरक्षा में ले लिया। वर्तमान में पुलिस द्वारा बालिका से उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इस बच्ची या उसके परिवार से संबंधित कोई जानकारी हो, तो तुरंत कोतवाली पुलिस शिवपुरी से संपर्क करें।
