युवक कॉकरोच का रूप धारण कर कलेक्ट्रेट पहुंचा

ग्वालियर। ग्वालियर कलेक्ट्रेट में उस समय अनोखा नज़ारा देखने को मिला, जब एक युवक कॉकरोच का रूप धारण कर अपनी शिकायत लेकर पहुंच गया। युवक का आरोप है कि एक कृषि फर्म से जुड़े मामले में लंबे समय से सुनवाई नहीं हो रही है। विरोध जताने के लिए उसने अपने शरीर पर दस्तावेज़ टांग लिए और चेहरे पर विशेष मास्क लगाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। युवक का कहना है कि कई बार शिकायत और आवेदन देने के बावजूद उसकी बात नहीं सुनी जा रही, जिसके चलते उसे यह अनोखा तरीका अपनाना पड़ा। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन उसकी शिकायत पर संज्ञान लेगा या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?

Next Post

45 डिग्री गर्मी में भी बागेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue Jun 2 , 2026
छतरपुर। बुंदेलखंड सहित पूरे देश में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच ज्येष्ठ माह के पांचवें मंगलवार को बागेश्वर धाम में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहने के बावजूद लाखों श्रद्धालु बालाजी सरकार के दर्शन और विशेष पेशी में […]

You May Like