एसएएफ जवान से लूट करने वाले गिरफ्तार, निकला जुलूस

जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में एसएएफ जवान से लूट करने वाले फरार हुए चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पकड़े गए लुटेरों का पुलिस ने जुलूस भी निकाला। जिसके बाद सभी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बद जेल भेज दिया गया है।टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि 3-4 नवम्बर 2026 की दरम्यानी रात लगभग 2 बजे एसएएफ जवान प्रदीप पांडे का मोबाइल दर्शन सिंह तिराहा एवं मैसेज गेट के बीच चार बदमाशों द्वारा झपट्टा मारकर छीन लिया था। आरोपियों को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त दो दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में लखन चौधरी पिता वीरेन्द्र चौधरी, 18 वर्ष, सौरभ चौधरी पिता रघुवीर चौधरी, 18 वर्ष, रिकी एंथोनी पिता मार्टिन एंथोनी, 19 वर्ष, शिव सोनी पिता अशोक सोनी, 19 वर्ष शामिल है ।

Next Post

राजस्थान से महाराष्ट्र जाने वाली स्पेशल ट्रेन नीमच-मंदसौर होकर गुजरेगी, 15 नवंबर को खातीपुरा से होगी रवाना

Thu Nov 12 , 2026
नीमच। त्योहारी सीजन के बाद लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खातीपुरा (जयपुर) से खडकी (महाराष्ट्र) के बीच एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन राजस्थान से गुजरात होते हुए मध्यप्रदेश के नीमच, मंदसौर […]

You May Like