पानसेमल: अखिल भारतीय पावरा बारेला समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष नामदेव पटले एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्व डूडा अधिकारी शिवजी आर्य के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय बैठक,जनपद पंचायत सभागृह में संपन्न हुई। बुधवार संगठन राष्ट्रीय महासचिव मेहरबान बर्डे ने बताया कि संगठन की पानसेमल में यह प्रथम बैठक आयोजित की।जिसमें संगठन विस्तार सहित अन्य विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की। पानसेमल क्षेत्र को संगठन की दृष्टि से दो भागों में बाटकर ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। पानसेमल ब्लॉक अध्यक्ष चंपालाल नावडे एवं खेतिया ब्लॉक अध्यक्ष मदन वास्कले को बनाया है ।
दोनों ब्लॉक अध्यक्ष कार्यकारिणी के 21 सदस्यों को मनोनीत करेंगे जो ग्राम और फलियां में कार्यकारिणी गठित करेंगे।संगठन प्रदेशाध्यक्ष शिवजी आर्य ने बताया कि बैठक में सामाजिक बुराइयों एवं कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया तथा ऐसे धार्मिक सामाजिक जो अलग अलग तिथियों में आयोजन होते हे और जिनमें फिजूल खर्च हैं,उनमें क्या सुधार किया जा सकता है इस हेतु समाज के वरिष्ठ जनों एवं सदस्यों से सुझाव लेकर आवश्यक परिवर्तन करवाए जाएंगे। नवीन पदाधिकारी को संगठन द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है एवं सभी से समाज हित में आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है इस दौरान संगठन पदाधिकारी एवं वरिष्ठ समाजजन मौजूद रहे।
