छतरपुर स्टेडियम में मारपीट का वीडियो वायरल, सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों पर की कार्रवाई

छतरपुर। छतरपुर के बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में युवक के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां वीडियो में एक युवक के साथ मारपीट की जाती हुई दिखाई दे रही थी।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू की। इस पूरे मामले की जानकारी सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह ने आज 19 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे मीडिया को दी।

पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Next Post

शिव शक्ति मंदिर में चोरी 

Fri Dec 19 , 2025
जबलपुर। विजय नगर थाना अंतर्गत पुरानी जगदंबा कॉलोनी स्थित प्राचीन शिवशक्ति मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर से छत्र और मंगलसूत्र चोरी कर ले गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पुरानी जगदंबा कॉलोनी में वर्षों […]

You May Like