
जबलपुर। विजय नगर थाना अंतर्गत पुरानी जगदंबा कॉलोनी स्थित प्राचीन शिवशक्ति मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर से छत्र और मंगलसूत्र चोरी कर ले गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पुरानी जगदंबा कॉलोनी में वर्षों पुराना शिवशक्ति मंदिर है बीती रात आरती के बाद निर्धारित समय पर मंदिर के पट कर दिए गए थे। पुजारी जब सुबह पट खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। भगवान के तीन छत्र और भगवती के गले से मंगलसूत्र गायब था।
