इंदौर मेट्रो का PM ने किया शुभारंभ

इंदौर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज इंदौर मेट्रो का वर्चुअल शुभारंभ किया गया, लेकिन शहर के लोगों की ओर से इस ऐतिहासिक मौके में उम्मीद के मुताबिक उत्साह नहीं दिखा। जिस डोम में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रखा गया था, वहां 210 कुर्सियों में से सिर्फ 18 कुर्सियां ही भर पाईं।

कार्यक्रम सुबह 11 बजे के स्थान पर 11:40 बजे शुरुआत हो सकी। इस दौरान न तो आमजन की कोई भागीदारी देखने को मिली और न ही जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नजर आए। स्थानीय लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर न तो कोई जानकारी दिखाई दी और न ही कोई रुचि।

Next Post

इंदौर मेट्रो रेल में पहली यात्रा महिलाओं ने की

Sat May 31 , 2025
इंदौर: देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती पर आज प्रधानमंत्री ने इंदौर मेट्रो रेल सेवा का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल से वर्चुअल बटन दबाकर मेट्रो ट्रेन की शुरुआत की। इंदौर गांधीनगर ( देवी अहिल्या टर्मिनल ) पर केंद्रीय नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री टोखन साहू, प्रदेश नगरीय प्रशासन […]

You May Like