वेस्ट सेंट्रल मजदूर संघ ने DRM को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन

इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ जबलपुर जोन के महामंत्री अशोक शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे के आवाहन पर युवाओं को जोडऩे के तारतम्य में मुख्य शाखा इटारसी ने रेलवे कर्मचारियों की समस्या के लिए मंडल रेल प्रबंधक के नाम 6 सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रभारी प्रखर पाराशर को दिया।

संघ ने यह मांग की है कि इटारसी ईटीएल विभाग के कर्मचारियों से अधिक कार्य कराया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य शाखा के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी, सचिव योगेश चौरे, राजेश गौर, सत्यम चौहान, आशीष भैसारे, अजय द्विवेदी, धर्मदेव, गोपाल, उपस्थित थे। इसके पश्चात शाखा के सभी पदाधिकारी द्वारा उनका फूल माला पहनकर स्वागत किया एवं हस्ताक्षर कराए।

 

Next Post

मोरवा-जयंत मार्ग पर डीजल टैंकर पलटा, डीजल लूटने की मची होड़

Sun Jul 27 , 2025
सिंगरौली: मोरवा से जयंत की ओर आ रहा एक तेज रफ्तार डीजल लोड टैंकर मुड़वानी डैम के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण बाल्टी, डिब्बा और बर्तन लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए और डीजल भरने की होड़ मच गई। टैंकर से रिस रहे डीजल […]

You May Like