मोरवा-जयंत मार्ग पर डीजल टैंकर पलटा, डीजल लूटने की मची होड़

सिंगरौली: मोरवा से जयंत की ओर आ रहा एक तेज रफ्तार डीजल लोड टैंकर मुड़वानी डैम के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण बाल्टी, डिब्बा और बर्तन लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए और डीजल भरने की होड़ मच गई।

टैंकर से रिस रहे डीजल को लोग खुलेआम एकत्रित करने लगे, जिससे दुर्घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को हटाने का प्रयास किया।

Next Post

सिंगरौली में चोरों का आतंक

Sun Jul 27 , 2025
सिंगरौली: जिले में चोरों के आतंक से परेशान आमजन, देर रात्रि एक दुकान में घुसे दो चोर, हजारों के सामान व कैश गैस सिलेंडर लेकर हुए रफू चक्कर, सीसी टीवी में कैद हुई चोरी की घटना, कोतवाली थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहा मुख्य सड़क की घटना, पुलिस रात्रि में […]

You May Like