रेस्टोरेंट व होटलों से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने लियेे सेम्पल

फाइल फोटो

बालाघाट: जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम को नगर के अलग अलग प्रतिष्ठानों का अवलोकन किया गया। जिसमे शहर की प्रमुख होटल एवं रेस्टोरेंट की जांच करते हुए नमूना संग्रहण एवं सघन जांच की कार्यवाही सुनिश्चित की गई। इस दौरान बैहर रोड स्थित मुगल बिरियानी सेंटर की जांच की गई। $फूड सेफ्टी ऑफिसर योगेश डोंगरे ने बताया कि मुगल बिरयानी सेंटर से चूहा एवं कीट कॉकरोच की उपस्थिति में खाद्य पदार्थों के निर्माण कार्य को देखते हुए संबंधित को नोटिस जारी किए गए।

साथ ही बिरयानी में प्रयुक्त चावल एवं खाद्य तेल का नमूना जांच के लिए लिया गया। वहीं होटल द ग्रैंड कमल से जांच कार्रवाई करते हुए पनीर का नमूना जांच के लिए लेकर किचन की स्वच्छता के निर्देश दिए गए। इस दौरान असाटी चाट हाउस व अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट की जांच करते हुए दही का नमूना लिया गया एवं लाइसेंस स्थान संशोधन करने का नोटिस दिया गया। होटल मोम्स किचन की सघनता से जांच करते हुए लगभग 2000 मूल्य की आउटडेटेड खाद्य सामग्री बेबी कॉर्न, डार्क चॉकलेट इत्यादि का विनष्टिकरण कराया गया। वहीं तुवर दाल व चना दाल के नमूने जांच के लिए गए। साथ ही धुलाई परिसर की अस्वच्?छता के लिए सुधार के उद्देश्य से सूचना नोटिस दिया गया।

Next Post

धारमारा जंगल में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़

Sun Jan 5 , 2025
बालाघाट: बालाघाट जिले के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति नए साल में देखी गई है। जिले के लांजी क्षेत्र के देवरबेली चौकी अंतर्गत धारमारा के जंगल में नक्सलियों की सूचना पर पहुंचे हॉकफोर्स के जवानों और नक्सलियों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। यह घटना शनिवार की सुबह लगभग 7 […]

You May Like