
सिंगरौली । कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में ग्रामीण विकास विभाग की हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं विभिन्न विकास कार्यों की जनपदवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देशित किया। कलेक्टर ने पीएम आवास योजना, पीएम आवास प्लस तथा पीएम जनमन एवं धरती आबा अभियान के अंतर्गत चिन्हित सभी पात्र हितग्राहियों के आवास शीघ्र स्वीकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों के बैंक खातों का सत्यापन कर एक सप्ताह के भीतर स्वीकृत आवेदनों की प्रथम किस्त जारी की जाए। साथ ही जिन हितग्राहियों ने निर्धारित मानकों के अनुरूप आवास निर्माण पूर्ण कर लिया है, उन्हें 15 अगस्त से पूर्व योजना की तृतीय किस्त उपलब्ध कराई जाए।
